फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नितिन भंडारी, देशभर में चौथा रैंक

Fri, 17 Feb 2023 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

नितिन भंडारी ने काईस स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है। जमा दो तक स्नोर वैली बजौरा में में पढ़ाई की। कुल्लू महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। 
विज्ञापन
नितिन भंडारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सेउबाग के मलाहर निवासी नितिन भंडारी अब भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। नितिन भंडारी का भारतीय सेना में चयन हुआ है। नितिन ने देशभर में चौथा रैंक हासिल कर कुल्लू जिला का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी के बाद सेउबाग में खुशी का माहौल है। नितिन भंडारी ने काईस स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है। जमा दो तक स्नोर वैली बजौरा में में पढ़ाई की। कुल्लू महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


नितिन भंडारी के पिता मछिंद्र सिंह जेबीटी अध्यापक हैं। जबकि माता सुषमा देवी गृहिणी हैं। बेटे की कामयाबी के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से नितिन को स्कूल में बुलाकर नितिन का स्वागत करने के साथ उसे बधाई भी दी गई। वहीं नितिन का कहना है कि सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड इलाहाबाद से पहले छंटनी, इंटरव्यू, मेडिकल और फाइनल मेरिट में अव्वल रहे। जिसके आधार पर उन्हें देशभर में चौथा रैंक हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें