रोहित शर्मा और निशांत कोच के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
आनी के शमेशा निवासी रोहित शर्मा और निशांत एचपीसीए की आनी अकादमी से अंडर-16 नेशनल क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। अकादमी के कोच प्रेम पाल से कोचिंग ले रहे दोनों युवाओं का हाल ही में एचपीसीए की अंडर-16 नेशनल टीम में चयन हुआ है। कोच ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
जरूरत है तो बस उन्हें मंच प्रदान करने की। बताया कि उनकी अकादमी के दो युवा रोहित और निशांत का एचपीसीए की अंडर-16 टीम में चयन होना गौरव की बात है। दोनों खिलाड़ी मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं।
उन्होंने एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव शिव, उपाध्यक्ष अतर सिंह नेगी तथा एचपीसीए के जिलाध्यक्ष दानवेंद्र सिंह का आभार जताया है। हिमालयन मॉडल स्कूल की हिमालयन शिक्षा समिति के चेयरमैन रफ्तार ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।