फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दारचा-शिंकुला मार्ग पर बर्फबारी में फंसे नौ कामगार सुरक्षित बचाए, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू

Thu, 20 Apr 2023 06:43 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/मनाली

सार

बुधवार रात करीब 10:00 बजे पुलिस पोस्ट दारचा को सूचना मिली कि बीआरओ की लोकेशन पर दारचा से 18 किलोमीटर दूर नौ मजदूर फंसे हैं।
विज्ञापन
नौ मजदूरों को सुरक्षित दारचा लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिंकुला दर्रा को जोड़ने वाले मनाली-दारचा-शिंकुला मार्ग से नौ कामगारों को रेस्क्यू किया गया। लाहौल-स्पीति पुलिस ने बुधवार रात दारचा-शिंकुला सड़क पर हिमपात के बीच अभियान चलाया और कंपनी के मजदूरों को रेस्क्यू करके सुरक्षित दारचा पहुंचाया। रेस्क्यू करने में पुलिस को साढ़े सात घंटे लगे। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:00 बजे पुलिस पोस्ट दारचा को सूचना मिली कि मार्ग पर बीआरओ की लोकेशन पर दारचा से 18 किलोमीटर दूर नौ मजदूर फंसे हैं।

विज्ञापन


उनके पास कोई हीटिंग उपकरण उपलब्ध नहीं है। वह जिस जगह पर फंसे हैं, वहां पर हिमस्खलन की भी संभावना है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दारचा से पुलिस टीम निजी वाहन से मौके के लिए रवाना हुई। रॉरिक पहुंचने पर हिमपात अधिक हो गया और वाहन वहीं फंस गया।

रॉरिक गांव से छेरिंग नामक युवक ने अपना फोर बाई फोर वाहन पुलिस को मुहैया करवाया और वह खुद पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू के लिए रवाना हुए। लोकेशन के 18 किलोमीटर पहुंचने के बाद पुलिस टीम को पता चला कि मजदूर यहां से दो किलोमीटर आगे फंसे हैं।
विज्ञापन


इस वाहन का भी वहां पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में पुलिस टीम ने पैदल ही निकल पड़ी। जद्दोजहद के बाद पुलिस टीम मजदूरों तक पहुंची तो पाया कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर सकुशल दारचा के पालोमो लाया गया।

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने रेस्क्यू टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भारी हिमपात के बीच घरों से बाहर न निकलें। आपात स्थिति में या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें