फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम भंडारी बोले- किन्नौर में नए बिजली प्रोजेक्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए

Sat, 14 Aug 2021 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भंडारी ने सुंगरा, काफनू, सापनी और काचे गांव में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। सरकार से मांग की कि मृतकों और घायलों के परिवारों को तुरंत राहत राशि दी जाए। 
विज्ञापन
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने किन्नौर के निगुलसरी में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। कहा कि अब किन्नौर में किसी भी नए बिजली प्रोजेक्ट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने अपने साथियों के साथ हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल समय में हिमाचल युवा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। भंडारी ने सुंगरा, काफनू, सापनी और काचे गांव में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन


सरकार से मांग की कि मृतकों और घायलों के परिवारों को तुरंत राहत राशि दी जाए। मुआवजे में किसी भी प्रकार की देरी न करें, क्योंकि अभी तक किन्नौर में पहले आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बागवानों को जिस मुआवजे का वादा किया गया था, वह अभी तक नहीं मिला है। हिमाचल सरकार हाइड्रो प्रोजेक्ट पॉलिसी में जरूरी बदलाव लाए। किन्नौर की धरती पर नदी के बहाव को रोकना, पहाड़ों के बीच सुरंग खोदना और लगातार ब्लास्टिंग से पहाड़ों को काटना जैसे कई काम किए गए।  किन्नौर वासी हर पल खतरा महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें