फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दवा पीने के बाद गहरी नींद में नवजात, जांच के आदेश

Tue, 17 Mar 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट की दवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के सिविल अस्पताल राजगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक नवजात बच्चे को अस्पताल के स्टाफ ने एक्सपायरी डेट की दवा पिला दी। ग्राम पंचायत बोहल टालिया निवासी दीपक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो भी वायरल किया है। उधर, सीएमओ केके पराशर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दीपक ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी पत्नी का प्रसव करवाने के लिए राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन


यहां पत्नी विनय देवी का सफल प्रसव हो गया। विनय देवी ने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने नवजात शिशु को एक्सपायरी डेट की दवा पिला दी। इससे बच्चा लगातार सो रहा है। पिछले चार दिनों से उन्हें बच्चे को मां का दूध पिलाने के लिए नींद से जगाना पड़ रहा है। पिता ने कहा कि अस्पताल से उन्हें जब छुट्टी दी, तब भी बच्चा सोया हुआ था। घर पर भी बच्चे को नींद से नहीं जगा पाए हैं। बच्चे को जबरन उठाकर चम्मच से मां का दूध पिलाया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। लापरवाही कहां हुई, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें