फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: मंडी में मां ने ही पुल से फेंक दी थीं बच्चियां, अब हत्या का केस

Thu, 23 Sep 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

। मंडी जिला पुलिस के पास दोनों बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंची तो उसमें उनकी मौत का कारण सिर में लगी चोट बताया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में जब मां ने दोनों बच्चियों को पुल से नीचे फेंका तो वे सिर के बल गिरी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नवजात(प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर की सकोहडी खड्ड में 19 सितंबर सुबह पुलिस ने जिन दो अबोध बच्चियों के शव बरामद किए थे, उन्हें उनकी मां ने ही मौत के घाट उतारा था। रात के अंधेरे में मां ने ही बच्चियों को पुल से नीचे फेंका था। मंडी जिला पुलिस के पास दोनों बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंच गई है। इसमें मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस अंदेशा जता रही थी कि अंधेरे में मां ने बच्चियों को पुल से नीचे फेंका तो वे सिर के बल गिरी होंगी और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब पुलिस ने मामले में धारा 304 को हटाते हुए 302 को जोड़ दिया है। कलियुगी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में धारा 317 पहले से ही जोड़ दी गई है। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महिला की मूवमेंट भी देखी गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 302 को भी जोड़ दिया गया है।

युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस से उलझे परिजन
उध्र, डभड़ोल क्षेत्र की उटपुर पंचायत में 25 साल के युवक की संदिग्ध मौत पर शव को कब्जे में लेने पहुंची जोगिंद्रनगर पुलिस के साथ परिजन उलझ गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल भी मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा। पोस्टमार्टम दोपहर बाद पूरा हुआ। युवक की संदिग्ध मौत पर जहां परिजन गमगीन थे वहीं पोस्टमार्टम पर पुलिस की औपचारिकताओं को लेकर गुस्सा भी दिखा। परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी पर भी शक नहीं, लिहाजा पोस्टमार्टम नहीं चाहते। बता दें कि उटपुर में 25 साल के अक्षय की अपनी दादी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दादी से मारपीट की जानकारी भी पुलिस के माध्यम से मिली।

 

घायल दादी को देखकर युवक ने तैश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसेे उपचार के लिए टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर करना पड़ा, लेकिन इसी बीच रास्ते में युवक की मौत हो गई और शव को परिजन अपने घर ले आए। वीरवार सुबह जब पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेना चाहा तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए इंकार किया। उसके बाद समझाने पर दोपहर बाद सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। देरशाम उटपुर पंचायत में ही शव का अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें