फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: नया साल मनाने शिमला आ रहे हैं तो ये दस्तावेज साथ लाएं, वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 31 Dec 2022 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि सैलानियों की बसों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अत्यधिक पर्यटकों के आने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को टूटीकंडी से मल्याणा की ओर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शिमला में लक्कड़ बाजार के पास लगा ट्रैफिक जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि होटल बुकिंग के दस्तावेज लेकर आने वाले पर्यटकों के वाहनों को ही शिमला शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा जिन पर्यटकों के पास होटल की बुकिंग के दस्तावेज नहीं होंगे उनके वाहनों को टूटीकंडी पार्किंग में पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। यहां से शहर के अंदर आने के लिए एचआरटीसी के माध्यम से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। टूटीकंडी से पर्यटकों को सीटीओ तक लाने के लिए चार क्रिस्टा तथा दो ट्रैवलर, टूटीकंडी से ओल्ड बस स्टैंड के लिए इलेक्ट्रिक बसें, ओल्ड बस स्टैंड से सीटीओ तक दो टैक्सियां चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


यह सुविधा पर्यटकों को रात 11 बजे तक मिलेगी। इसके अलावा संजौली से लक्कड़ बाजार के लिए भी रात्रि 10 बजे तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। आदित्य नेगी ने कहा कि सैलानियों की बसों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अत्यधिक पर्यटकों के आने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को टूटीकंडी से मल्याणा की ओर मोड़ा जाएगा। आवश्यकता हुई तो कुफरी और नालदेहरा जाने वाले पर्यटकों को शोघी-ढली बाईपास रोड की ओर से डायवर्ट किया जाएगा। टूरिस्ट बसों और भारी वाहनों को शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नववर्ष पर शहर में तैनात रहेंगे 215 पुलिस जवान
नववर्ष के जश्न के लिए शिमला आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने मकसद से शिमला शहर को छह सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा 215 पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। डीसी आदित्य नेगी ने नववर्ष की तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर की देखरेख का जिम्मा मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ हर सेक्टर में नोडल पुलिस अधिकारी भी तैनात किए हैं। दोनों अधिकारी समन्वय स्थापित कर यातायात और कानून व्यवस्था संभालेंगे। नगर निगम को सड़कों, रास्तों, रिज, मालरोड के क्षेत्रों में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान, एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता और एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत कुमार मौजूद रहे।

किस सेक्टर में कौन क्षेत्र शामिल
सेक्टर-1 में लंबीधार, फागु, ठियोग, फन वर्ल्ड, गलु, ढली, छराबड़ा, कुफरी, चीनी बंगला क्षेत्र शामिल किए हैं।
सेक्टर-2 में ढली, मशोबरा, संजौली, आईजीएमसी, लौंगवुड, भराड़ी, कल्स्टन, ऑकलैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ताराहॉल क्षेत्र।
सेक्टर-3 में रिज, लक्कड़ बाजार मार्किट, स्कैंडल प्वाइंट, तिब्बतियन मार्केट, जोधा निवास, यूएस क्लब, हॉलीलॉज, हाई कोर्ट, माल रोड, खेल परिसर शैलेडे चौक तक, सीटीओ, आट्ररैक, कालीबाड़ी, एसबीआई चौक, एजी चौक, मिडल बाजार, लोअर बाजार, राम बाजार क्षेत्र को शामिल किया है। 
सेक्टर-4 में बैम्लोई, लिफ्ट, ओल्ड बसस्टैंड, विक्ट्री टनल, रेलवे स्टेशन, कैनेडी चौक, एडवांस स्टडी चौक, चक्कर, बालुगंज, समरहिल, टूटु चौक, जतोग, ढांडा, घणाहट्टी।
सेक्टर-5 में 103 टनल सहित शिमला शहर के सभी ट्रैफिक सेक्टर, आईएसबीटी, टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर, चक्कर, तारा देवी, शोघी।
सेक्टर-6 में हिमलैंड, नवबहार तक छोटा शिमला, ओक ओवर, राज भवन, राम चंद्रा चौक, जाखू, कसुम्पटी, विकास नगर, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें