फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़िए एमसी के ये तीन बड़े फैसले

Mon, 28 Jul 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली से नॉर्थ ओक तक 36 लाख रुपये की लागत से एंबुलेंस रोड बनाया जाएगा। शनिवार देर शाम तक चली नगर निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी ने बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नगर निगम की 31 जुलाई को होने वाली मासिक बैठक में लगेगी।
विज्ञापन


महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई एफसीपीसी की बैठक में लिफ्ट के समीप स्थित बेकरी बिल्डिंग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अस्थायी भवन बनाने का फैसला भी लिया गया। महापौर ने बताया कि बेकरी बिल्डिंग की जगह बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाना है।

मुख्यमंत्री ने बीते दिनों शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास किया है। बेकरी बिल्डिंग में काम करने वालों के एमसी क्वार्टर के करीब 11 लाख रुपये से अस्थायी भवन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संजौली से नॉर्थ ओक तक एंबुलेंस रोड बनने से हजारों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन


फेज थ्री में बनेगी सड़क

बजट का इंतजाम होते ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। न्यू शिमला फेज थ्री में सड़क के निर्माण और मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य वार्डों के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में पार्षद दीपक रोहाल, शशि शेखर चीनू, अनूप वैद, निगम आयुक्त अमरजीत सिंह, सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर समेत सभी शाखाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें