आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से फिगांस्क स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर में आयोजित छह दिवसीय हेप्पीनेस प्रोग्राम रविवार को समाप्त हो गया।
आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश मीडिया समन्वयक तृप्ता शर्मा ने बताया कि हेप्पीनेस प्रोग्राम में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रोग्राम में प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम सिखाया गया।
साथ ही ध्यान और सूर्य नमस्कार भी सिखाया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने रिपन अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों को फल बांटें और कालीबाड़ी मंदिर परिसर की सफाई भी की।
गौरतलब है कि संस्था हर महीने इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को योग और ध्यान के लिए अहम जानकारी देती है। साथ ही इनके गुर भी सिखाती है।