एक्सरे के भी देने होंगे पैसे
आईजीएमसी में अब एक्सरे करवाने वाले मरीजों की जेब भी ढीली होगी। अभी तक निशुल्क में होने वाले एक्सरे के अस्पताल प्रबंधन पैसे वसूलेगा। इस शुल्क को 31 दिसंबर 2020 को जारी पत्र के आधार पर वसूला जाएगा। इससे भी मरीज की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। इस निर्णय को भी रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया था।
150 से अधिक हो गई है रोबोटिक सर्जरी
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी हो गई हैं। इसके बाद दरों को बढ़ाया गया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी होने पर दरों को बढ़ाया गया था। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ा है। आईजीएमसी में सर्जरी विभाग की ओर से सबसे पहले रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई थी।
चमियाना अस्पताल में अदा करने पड़ रहे 90,000 रुपये
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ही एक साल में रोबोटिक सर्जरी के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। अब रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90,000 रुपये कर दिया है। सामान्य समेत स्पेशल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के एक जैसे ही दाम वसूला जाएगा। शुरुआत में रोबोटिक सर्जरी के दाम सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए 30,000 रुपये थे जबकि स्पेशल वार्ड के मरीजों को 50,000 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ता था। इसके बाद 150 ऑपरेशन पूरे होने पर सामान्य वार्ड के मरीजों से 50,000 और स्पेशल वार्ड के मरीजों से 80,000 रुपये वसूले जाते थे। 350 ऑपरेशन पूरे होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से दाम को बढ़ाया है।