फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दरें लागू: आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी हुई महंगी, अब सामान्य वार्ड में चुकाने होंगे इतने हजार

Tue, 24 Nov 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी महंगी हो गई है। वहीं अब एक्सरे करवाने वाले मरीजों की जेब भी ढीली होगी। चमियाना में ही एक साल में रोबोटिक सर्जरी के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी महंगी हो गई है। अब सामान्य वार्ड के मरीजों को 60,000 रुपये और प्राइवेट वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को 80,000 रुपये अदा करने होंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। रोबोटिक सर्जरी की दरें बढ़ाने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया था। इसके बाद सरकार को शुल्क बढ़ाने के लिए पत्र भेजा था। पत्र आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रोबोटिक सर्जरी के शुल्क को बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ेगा। अस्पताल में अभी तक सर्जरी, गायनी और शिशु रोग विभाग की ओर से रोबोटिक सर्जरी की जाती है। इससे पहले रोबोटिक सर्जरी के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों को 30,000 और प्राइवेट वार्ड लेने वालों को 50,000 रुपये अदा करने पड़ते थे लेकिन अब दोनों वार्ड में भर्ती मरीजों को 30,000-30,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। रोबोटिक सर्जरी के शुल्क बढ़ाने के लिए कार्यालय आदेशों चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एक्सरे के भी देने होंगे पैसे
आईजीएमसी में अब एक्सरे करवाने वाले मरीजों की जेब भी ढीली होगी। अभी तक निशुल्क में होने वाले एक्सरे के अस्पताल प्रबंधन पैसे वसूलेगा। इस शुल्क को 31 दिसंबर 2020 को जारी पत्र के आधार पर वसूला जाएगा। इससे भी मरीज की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। इस निर्णय को भी रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया था।

 150 से अधिक हो गई है रोबोटिक सर्जरी
 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी हो गई हैं। इसके बाद दरों को बढ़ाया गया है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी होने पर दरों को बढ़ाया गया था। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ा है। आईजीएमसी में सर्जरी विभाग की ओर से सबसे पहले रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई थी।
 
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल में अदा करने पड़ रहे 90,000 रुपये
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ही एक साल में रोबोटिक सर्जरी के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। अब रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90,000 रुपये कर दिया है। सामान्य समेत स्पेशल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के एक जैसे ही दाम वसूला जाएगा। शुरुआत में रोबोटिक सर्जरी के दाम सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए 30,000 रुपये थे जबकि स्पेशल वार्ड के मरीजों को 50,000 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ता था। इसके बाद 150 ऑपरेशन पूरे होने पर सामान्य वार्ड के मरीजों से 50,000 और स्पेशल वार्ड के मरीजों से 80,000 रुपये वसूले जाते थे। 350 ऑपरेशन पूरे होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से दाम को बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें