फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को एक और पार्किंग की सौगात, पढ़िए पूरी रेट लिस्ट

Fri, 10 Apr 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली के लोगों को अब अपनी महंगी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा नहीं करना पड़ेगा। संजौली में 26 करोड़ की लागत से तैयार बहुमंजिला पार्किंग का वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन


संजौली में बहुमंजिला पार्किंग परिसर के आरंभ होने से शुरुआत में 250 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर में वाहनों की बढ़ रही संख्या के दृष्टिगत बीओटी के आधार पर चार बड़े पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है।

इनका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इन पार्किंग स्थलों के निर्माण से 1524 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग 20 वर्षों के लिए पर्यटन मास्टर प्लान तैयार कर रहा है।

इसमें पार्किंग सुविधा और मार्गों के किनारे सुविधाएं मुख्य घटक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पार्किंग परियोजना लागत का 50 प्रतिशत वहन करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में इसके लिए 15 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण के लिए सीएम का आभार जताया।
Trending Videos
विज्ञापन

24 घंटे के 120 रुपये

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सड़कों के साथ लगते भवनों में अनिवार्य पार्किंग को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है।

नगर निगम ने पार्किंग में वाहनों को खड़े करने की फीस भी तय कर दी है। पार्किंग संचालक तय फीस से अधिक नहीं वसूल सकेगा। पार्किंग फीस तय रेट से अधिक ली जाती है तो लोग निगम अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं।


समय अवधि फीस (रुपये)
-दो घंटे-------20

-चार घंटे-------40

-छह घंटे-------60

-12 घंटे-------80

-24 घंटे-------120
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें