फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सुविधा: सस्ते राशन की दुकानों में 15 फीसदी सस्ते मिलेंगे मसाले, बासमती चावल और साबुन

Thu, 04 Nov 2021 02:04 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति निगम निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में इन वस्तुओं को डिपुओं में बेचने की मंजूरी मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने चार कंपनियां तय कर ली हैं। इन कंपनियों को अब सप्लाई ऑर्डर जारी होना है। दिसंबर से उपभोक्ताओं को डिपुओं में यह सुविधा मिल सकती है।  
विज्ञापन
बासमती चावल(फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों (डिपुओं) में मसाले, बासमती चावल और साबुन बाजार मूल्य की तुलना 15 फीसदी सस्ते मिलेंगे। निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में इन वस्तुओं को डिपुओं में बेचने की मंजूरी मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने चार कंपनियां तय कर ली हैं। इन कंपनियों को अब सप्लाई ऑर्डर जारी होना है। दिसंबर से उपभोक्ताओं को डिपुओं में यह सुविधा मिल सकती है।  

विज्ञापन

प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (दाल चना, मलका, माश और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

इसके अलावा आटा और चावल केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिया जा रहा है। अब सरकार इन रोजमर्रा की वस्तुओं को भी उपलब्ध कराने जा रही है। साबुन (हिंदुस्तान यूनिलीवर), मसाले (एमडीएच) और बासमती चावल भी नामी कंपनी के होंगे।  खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासु ने बताया कि उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ती रोजमर्रा की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोशिश की जा रही है कि अगले महीने से यह सामान उपलब्ध करवा दिया जाए। बाजार मूल्य से यह सामान 15 फीसदी सस्ता होगा। 
विज्ञापन


डिपुओं में पहुंची मार्बल चाय
प्रदेश के राशन डिपुओं में मार्बल चाय की सप्लाई भी पहुंच गई है। सरकार की ओर से 250-250 ग्राम की पैकिंग भेजी गई है। बाजार मूल्य से यह चाय 15 रुपये सस्ती है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि मार्बल चाय को लोग पसंद कर रहे हैं। इसकी मांग बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें