फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति: 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड से विद्यार्थी की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Sun, 09 Jan 2022 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

नई शिक्षा की टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के में छात्रों के 360 डिग्री समग्र प्रगति कार्ड बनाए जाएंगे। इन कार्डों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक हर विषय की रिपोर्ट को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की हर गतिविधि पर 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड से नजर रखी जाएगी। इस कार्ड में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों का डाटा रखा जाएगा। इसे देखकर कोई भी अध्यापक विद्यार्थी की प्रतिभा का मूल्यांकन कर सकेगा। यह प्रोग्रेस कार्ड नई शिक्षा नीति में बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


विद्यार्थी की खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक और हर विषय में पढ़ाई को लेकर क्या रुझान है, सब कुछ इस प्रोग्रेस कार्ड में दर्शाया जाएगा। इस कार्ड को बनाने का फायदा होगा कि स्कूल से किसी भी अध्यापक के तबादले के बाद आने वाला नया अध्यापक छात्र के 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड को देख कर उसकी प्रतिभा का अनुमान लगा सकेगा और उसकी पढ़ाई को उसी के हिसाब से सुचारु किया जा सकेगा। 

नई शिक्षा की टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के में छात्रों के 360 डिग्री समग्र प्रगति कार्ड बनाए जाएंगे। इन कार्डों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक हर विषय की रिपोर्ट को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा छात्र का सामाजिक, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में क्या रुझान है। इसे दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें