फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली में बने नए बस अड्डे का जल्द होगा उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने किया बस अड्डे का निरीक्षण
विज्ञापन

13 करोड़ से किया है बस अड्डे का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को नवनिर्मित ढली बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे के लिए 17 करोड़ रुपये की अनुमानित स्वीकृति प्रदान की थी। इसका निर्माण कार्य करीब 13 करोड़ रुपये से किया गया है। उन्होंने कहा कि बस अड्डे का लोकार्पण जल्द किया जाएगा। ढली बस अड्डा ऊपरी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके निर्माण से यहां पर लोगों को आवागमन की उचित सुविधा उपलब्ध होगी लोगों को भीड़भाड़ से भी निजात मिलेगी। बस अड्डे में दो क्षेत्रीय प्रबंधक बैठेंगे। इसके साथ बस अड्डा कांप्लेक्स में 13 दुकानें, कान्फ्रेंस हाल, रेस्ट रूम, टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, एक्टिविटी रूम और कैंटीन जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे के साथ ही निगम की पुरानी कार्यशाला भी है, जिसका जीर्णोद्धार जल्द शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में इस पर करीब 24 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कार्यशाला के जीर्णोद्धार से यहां पर कार्य करने वाले कर्मियों को कार्य करने में आसानी होगी। कहा कि 50 वर्ष पूरे होने पर निगम द्वारा अपने सफर पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक तैयार की जा रही है। इसमें 50 वर्ष के सफर को अंकित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को 50वीं वर्षगांठ में कर्मचारियों और पेंशनरों को शामिल किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी को बेड़े में 3000 से अधिक वाहन शामिल हैं और 9 साल से चल रही पुरानी बसों को बदला जा रहा है। निगम जल्द ही 300 इलेक्ट्रिक एवं 300 डीजल बसों को जल्द ही खरीदने जा रहे है। इसके अतिरिक्त, एचआरटीसी के बेड़े में 24 वोल्वो बसें हैं और सभी वोल्वो बसों को बदला जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। इसके अतिरिक्त 100 टेंपो ट्रैवलर भी खरीदी जाएंगी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक मुरारी लाल, महाप्रबंधक तकनीकी राज कुमार जरयाल, डीएम ट्रैफिक देवा सेन नेगी, डीएम शिमला पवन शर्मा, डीडीएम लोकल विनोद शर्मा, डीएम बीएसएमएनडीए मस्तराम मेहता, अधिशासी अभियंता बीएसएमएनडीए मदन चौहान, आरएम ग्रामीण अंकुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें