फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नियुक्तियां: स्वास्थ्य विभाग को इसी सप्ताह मिलेंगे 80 मेडिकल अधिकारी

Wed, 15 Dec 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की जानी है। इसमें गायनी, ऑर्थो, मेडिसन और पीडियाट्रिक्स डॉक्टर शामिल है। इसके साथ ही प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डाक्टर, एक नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती की जानी है। 
विज्ञापन
मेडिकल आफिसर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी नहीं होगी। लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार प्रदेश में 80 मेडिकल आफिसर (एमओ) की तैनाती करने जा रही है। विभाग की ओर से डाक्टरों के साक्षात्कार कर लिए हैं। सप्ताह के भीतर इनको ज्वाइनिंग दी जानी है।

विज्ञापन


डाक्टरों की जिन क्षेत्र में तैनाती दी जाएगी, उन्हें 3 साल तक वहीं सेवाएं देनी होगी। इनकी कोई एड्जस्टमेंट नहीं होगी। प्रदेश सरकार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की जानी है।

इसमें गायनी, ऑर्थो, मेडिसन और पीडियाट्रिक्स डॉक्टर शामिल है। इसके साथ ही प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डाक्टर, एक नर्स और फार्मासिस्ट की तैनाती की जानी है। प्रदेश में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां डाक्टर नहीं है। इन लोगों को सर्दी, खासी, जुकाम, बुखार आदि जलजनित रोगों के उपचार के लिए अस्पताल आना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से डाक्टरों के बगैर खाली पड़े पदों को भरने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि डाक्टरों के तकरीबन सभी पदों को भर लिया गया है। नर्सों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध हो इसके चलते 80 मेडिकल आफिसर की तैनाती की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें