हिमाचल सरकार ठोस कचरा प्रबंधन के जरिये शहरों की साफ सफाई में हालैंड सरकार की मदद लेगी। इसके लिए जैविक कचरे को एकत्र और रिसाइकल करने के लिए हालैंड से नई एवं आधुनिक तकनीक आयात की जाएगी।
इस बारे में हालैंड के राजदूत 16 जून को प्रदेश का दौरा कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। शहरी विकास विभाग की बैठक में ये जानकारी शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने दी।
सुधीर शर्मा ने कहा कि लोगों को प्रदेश के सभी शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन, मल निकासी, जल निकासी प्रबंधन, शौचालय तथा सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके लिए धर्मशाला और सुंदरनगर को आदर्श शहरों के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। यह ठोस कचरा प्रबंधन के सेगरीगेशन का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।