नीदरलैंड के बल्लेबाज को रनआऊट करते आयरलैंड के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के क्वालीफाइंग मैच में बाधा बनी बारिश के कारण 6-6 ओवरों के मैच में नीदरलैंड ने आयरलैंड को 12 रन से मात दे दी। पहले शानदार बल्लेबाजी और बाद में बढ़िया गेंदबाजी की बदौलत आसानी से नीदरलैंड ने यह मैच अपनी झोली में डाल लिया।
नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज पॉल वेन के 2 ओवरों में 11 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व आयरलैंड ने टॉस जीता और बारिश के चलते मैदान की कंडीशंस को देखते हुए नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी के बुलाया। नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट खोकर 59 रन बनाए।
जीत के लिए 60 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 6 ओवरों में 7 विकेट पर 47 रन ही बना सकी। आयरलैंड से ओपनर पॉल स्टीरिंग ने सबसे अधिक 15 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। आयरलैंड के कैप्टन विलियम पोटरफील्ड ने 5 और मैक्स सोरेनसन ने 7 गेंदों में 9 रनों का योगदान दिया।
नीदरलैंड से तेज गेंदबाज पॉल वेन ने 2 ओवरों में 11 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए। रोल्फ वेंडर ने एक ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिए। टिम वेंडर ने एक विकेट लिया। इससे पूर्व टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नीदरलैंड की टीम के ओपनर स्टीफन
मायवर्ग की शानदार 18 गेंदों में 27 रनों की पारी ने नीदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पीटर वोरेन ने 9 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। वैस्ले ने 8 और रोलेफ ने 2 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से जिर्योज ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि दो खिलाड़ियों को रनआउट किया।