फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेक राम बने शोध समिति के संयोजक

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वीरवार को शोध समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें नेक राम संयोजक और आशीष मिश्रा, नीतिका लखनपाल, जतिन सह-संयोजक नियुक्त किए गए। समिति में विभिन्न संकायों के प्रमुख भी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशीष, नीतिका, लखनपाल और जतिन बने सह-संयोजक
विज्ञापन

अखिल और राहुल चंदेल सह-प्रमुख चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वीरवार को शोध समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रो. संजय शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और चुनाव अधिकारी के रूप में सर्वेश दीक्षित मौजूद रहे।

सहसंयोजक सचिन लगवाल ने पिछली शोध समिति को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद सर्वेश दीक्षित ने अधिकारिक रूप से नवीन शोध समिति की घोषणा की। इसमें नेक राम को संयोजक, आशीष मिश्रा, नीतिका लखनपाल और जतिन को सह-संयोजक बनाया गया। समिति में कला संकाय प्रमुख फेज एक रितेश भागटा और सह-प्रमुख जतिन शर्मा, कला फेज द्वितीय प्रमुख मनीषा ठाकुर और सह-प्रमुख मोनिका ठाकुर, मल्टी फैकल्टी प्रमुख नरेन ठाकुर और सह-प्रमुख रोहित चौहान और रुचि सिपहिया को चुना गया। विज्ञान संकाय फेज एक का प्रमुख देवेंद्र ठाकुर चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल और राहुल चंदेल सह-प्रमुख, प्रबंधन संकाय की प्रमुख रुचिका नेगी और सह-प्रमुख विजय सिंह तथा ललित शर्मा, सह-प्रमुख सतीश कुमार, आईआईएचएस प्रमुख सुशील कुमार और महेंद्र ठाकुर सह-प्रमुख चुने गए। इनके अलावा कोषाध्यक्ष अभिषेक कश्यप, स्टडी सर्किल प्रमुख संजीव धीमान और सह-प्रमुख नरेन ठाकुर, मनीषा ठाकुर, शैक्षणिक गतिविधियां का प्रमुख वैभव भारतीय तनुज शर्मा और जाह्नवी ठाकुर, सोशल मीडिया प्रमुख निशांत गुलेरिया, मीडिया प्रमुख कमलेश वर्मा और विदेशी छात्र प्रमुख फारूक अकमल को चुना गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें