फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी ओलंपियाड में एसवीएम की नेहा ने मारी बाजी

Thu, 12 Jun 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिलियंट सर्व भारतीय हिंदी ओलंपियाड की ओर से आयोजित परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर की नेहा शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि विकासनगर में बीते वर्ष नवंबर में यह परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन 100 छात्रों में से 70 ने 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ओलंपियाड में पूरे भारत में पांचवें स्थान पर रही नेहा ने गोल्ड मेडल और ट्रॉफी जीती।

वहीं छठी से दसवीं तक के अन्य छात्रों ने भी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। इन विजेताओं में 7वीं कक्षा के रिभव ने गोल्ड, माधव ने सिल्वर और प्रीति ठाकुर ने कांस्य, 8वीं की प्रीति ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


इसमें आशीष कुमार ने रजत और रितिक ने कांस्य, 9वीं की प्रीति शर्मा ने स्वर्ण, अवंतिका ने रजत और ज्योतिर्मय ने कांस्य, 10वीं के सौरव परमार ने स्वर्ण, राजेश कुमार ने रजत और प्रियंका डोगरा ने कांस्य पदक जीता है।

11वीं में नेहा ने मारी बाजी

11वीं की नेहा शर्मा ने स्वर्ण पदक और ट्रॉफी, अंकुश ने रजत, अभिषेक चौहान ने कांस्य पदक जीता। हाल ही में 6 जून को टाटा बिल्डिंग की ओर से अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

इसमें 8वीं के विनायक राणा ने पहला, नितेश ने दूसरा व बबीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सीमा नेगी ने पहला, स्वीटी ने दूसरा और वर्षा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य महावीर वर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें