फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी चाहिए तो हमीरपुर आइए

Mon, 26 Jan 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के खेल मैदान में 19 से 26 फरवरी तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना से अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही लिपिक, स्टोर कीपर के लिए भर्ती की जाएगी। डीएससी में हिमाचल, हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर) और यूटी चंडीगढ़ के लिए 19 से 26 फरवरी तक खुली भर्ती होगी।

कार्यकारी भर्ती निदेशक मेजर संजय शर्मा ने बताया कि खुली भर्ती के अतिरिक्त सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोरकीपर की खुली भर्ती में कार्यरत सिपाही, भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं तथा विधवा, एनसीसी प्रमाण-पत्र धारक और खिलाड़ी वर्ग से भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 फरवरी को हमीरपुर के युवाओं के ‌लिए होगी भर्ती

19 फरवरी को जिला हमीरपुर की तहसील हमीरपुर, सुजानपुर तथा बमसन और टौणीदेवी व 20 फरवरी को हमीरपुर की तहसील भोरंज, बड़सर और नादौन के अतिरिक्त उपतहसील बिझड़ी और गलोड़ के इच्छुक उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

21 फरवरी को जिला बिलासपुर की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं और उपतहसील भराड़ी, नम्होल और 22 फरवरी को तहसील झंडूता और श्रीनयनादेवी के उम्मीदवारों की सिपाही सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

23 फरवरी को जिला ऊना की तहसील ऊना, अंब और उप तहसील ईसपुर और भरवाईं, 24 फरवरी को जिला ऊना की तहसील बंगाणा, हरोली और उप तहसील जोल के इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 और 26 फरवरी के दिन मेडिकल के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें