फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मानसून में हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची एनडीएमए की टीम, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mon, 18 Sep 2023 05:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीर भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एनडीएमए की टीम के समक्ष नुकसान का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
एनडीएमए की टीम के साथ उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन के दौरान हुए भारी नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने व वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार सुबह हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। टीम ने दोपहर बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। इस दौरान प्रभावितों से भी बातचीत की। इस टीम में एनडीएमए के अधिकारी अमित टंडन और एसके जेना, यूएनडीपी के पीके दास और यूनीसेफ के महिंद्रा राजाराम शामिल हैं। हमीर भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एनडीएमए की टीम के समक्ष नुकसान का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अधिकांश विभागों ने नुकसान का डाटा पीडीएनए पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। किन्हीं कारणों से छूटे विभागों के लिए इस पोर्टल को विशेष रूप से खुलवाया जा रहा है।

विज्ञापन



ये विभाग मंगलवार तक इस पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दें। उपायुक्त ने कहा कि एनडीएमए की टीम एक विस्तृत व समग्र रिपोर्ट तैयार करने जा रही है, जिसमें आपदा से हुए नुकसान के आकलन के साथ मरम्मत व पुनर्निर्माण, राहत एवं पुनर्वास, भविष्य में आपदा से बचाव के संभावित उपायों, इनकी लागत और आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य सभी पहलुओं का समावेश किया जाएगा।  एनडीएमए की टीम के चारों सदस्यों ने राजस्व विभाग, लोक निर्माण, जलशक्ति, बिजली बोर्ड, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों से अलग-अलग रिपोर्ट ली। उन्होंने नुकसान की रिपोर्टिंग, राहत एवं पुनर्वास, मरम्मत, पुनर्निर्माण और भविष्य में आपदा से बचाव के संभावित उपायों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक के बाद एनडीएमए की टीम ने सुजानपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके वास्तविक स्थिति का जायजा लिया प्रभावित लोगों से भी बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें