फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCRB Report: हिमाचल में बढ़ रहा नशे का कारोबार, विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई; एक तिहाई मामले दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 08:12 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, शिमला

सार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने भारत में साल 2022 में अपराध को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। हिमाचल में 2022 में विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज एक तिहाई मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं।
विज्ञापन
एनसीआरबी की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हर साल होने वाले अपराध के आंकड़े राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के द्वारा जारी किए जाते हैं। एनसीआरबी ने अभी हाल ही में ताजा आंकड़े जारी किए हैं। साल 2022 में हिमाचल में 100 मामले विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। जिसमें से 35 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन

एनआरसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 2022 में विदेशियों के खिलाफ दर्ज किए गए कुल मामलों में से एक तिहाई मामले नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्टर के तहत दर्ज हुए हैं। राज्य में विभिन्न अपराधों के तहत विदेशियों के खिलाफ लगभग 100 मामले दर्ज हुए। जिनमें से 35 मामले यानी एक तिहाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट बताती है कि विदेशियों पर अन्य अपराधों के तहत विभिन्न धाराओं में 100 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें एनडीपीएस के तहत 35, चोरी के आठ, हत्या और चोट के चार-चार, यौन उत्पीड़न के तीन और हत्या के प्रयास और अपहरण के दो-दो मामले शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल देश में स्टेट रैंक में चौथे नंबर पर है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कर्नाटक में 105, दिल्ली में 80, महाराष्ट्र में 38 मामले इससे संबंधित हैं। पर्यटन विभाग के पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कुल 29,333 विदेशियों ने राज्य का दौरा किया। कुल्लू जिले के मनाली और पार्वती घाटी क्षेत्र में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। ये इलाका भांग की खेती के लिए जाना जाता है। भांग, अफ़ीम, कफ सिरप और गोलियों के अलावा, रासायनिक दवाओं ने भी हिमाचल में एंट्री कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें