सर्वे के मुताबिक आठवीं कक्षा के गणित विषय में लाहौल स्पीति का सबसे कम 29.28 फीसदी परिणाम रहा है जबकि बिलासपुर का 35.07 फीसदी, चंबा का 32.34 फीसदी, कांगड़ा का 35.75 फीसदी, ऊना का 35.58 फीसदी, हमीरपुर का 33.69 फीसदी, सिरमौर का 30.24 फीसदी, सोलन का 39.78 फीसदी,
किन्नौर का 32.98 फीसदी, शिमला का 36.65 फीसदी और कुल्लू जिला का 32.37 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है। इसी तरह विज्ञान में बिलासपुर का 39.86 फीसदी, चंबा का 37.53 फीसदी, कांगड़ा का 42.68 फीसदी, ऊना का 41.49 फीसदी, हमीरपुर का 39.08 फीसदी, सिरमौर का 36.09 फीसदी, सोलन का
47.92 फीसदी, किन्नौर का 44.23 फीसदी, मंडी का 47.56 फीसदी, लाहौल एवं स्पीति का 42.22 फीसदी, शिमला का 46.90 फीसदी और कुल्लू जिला का 39.99 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि सर्वे से सामने आई कमियों को दूर करने के लिए जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।
एनसीईआरटी ने 13 नवंबर 2017 को प्रदेश के 1947 स्कूलों में 25393 बच्चों की अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा ली थी। तीसरी कक्षा के 6664, पांचवीं के 7515 और आठवीं कक्षा के 11214 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
तीसरी और पांचवीं कक्षा की भाषा, पर्यावरण विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा ली गई थी जबकि आठवीं कक्षा की भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा ली गई थी। ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा ली गई थी। इसके तहत विद्यार्थियों से आब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे।
आठवीं तक फेल नहीं करने की नीति बड़ा कारण
शिमला। प्रदेश में पहली से आठवीं तक विद्यार्थियों को कक्षाओं में फेल नहीं किया जाता है। नो डिटेंशन पॉलिसी के चलते आठवीं कक्षा तक असेसमेंट आधार पर बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है।
शिक्षक भी नो डिटेंशन पॉलिसी के चलते विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत नहीं कर रहे हैं। इसी कारण नवीं और दसवीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है।
शिमला। आठवीं कक्षा के अपेक्षाकृत तीसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है। पर्यावरण विज्ञान, भाषा और गणित विषय में सभी जिलों का परिणाम ठीक रहा है। तीसरी कक्षा के गणित विषय में कांगड़ा का औसत परिणाम सबसे अधिक 76.20 फीसदी रहा है
जबकि सिरमौर औसत परिणाम सबसे कम 41.10 फीसदी रहा। पांचवीं के गणित विषय में भी कांगड़ा 62.36 फीसदी के साथ अव्वल और सिरमौर 37.55 फीसदी के साथ फिसड्डी रहा है।