फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल पहाड़ नापेंगीं देश की डेढ़ हजार बेटियां, राष्ट्रीय कैंप में लेंगीं हिस्सा

Wed, 22 May 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित करीब एक दर्जन राज्यों की महिला एनसीसी कैडेट बैजनाथ की पहाड़ियों को पैदल नापेंगी। बैजनाथ में 27 मई से महिला कैडेटों के लिए शुरू हो रहे राष्ट्रीय कैंप में देश के करीब एक दर्जन राज्यों की डेढ़ हजार कैडेट हिस्सा लेंगीं। कैंप के लिए पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय में कैडेटों का बेस कैंप होगा। यहां से वे महाकाल, टाशी जोंग मोनेस्टरी और बीड़-बिलिंग का पैदल सफर तय करेंगी।

विज्ञापन


एनसीसी 5 एचपी (आई) कंपनी धर्मशाला के सीओ (कमांडिंग ऑफिसर) कर्नल डीकेएस चौहान ने बताया कि कैंप में आठ-आठ दिन के चार ट्रैक होंगे। इसमें एक-एक दिन का महाकाल और टाशी जोंग मोनेस्टरी का ट्रैक करवाया जाएगा, जबकि तीसरा दो दिन का ट्रैक बीड़ बिलिंग का होगा।

इसमें रात को बीड़ में ही ठहरने की व्यवस्था होगी। कैंप में नाओ योर आर्मी विषय पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें युद्ध में प्रयोग होने वाली राइफल्स, मशीनगन, लांचर और रेडियो इक्यूपमेंट के बारे बताया जाएगा। इसके अलावा कैडेट को हिमाचल संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


इन राज्यों की एनसीसी कैडेट ले रहीं भाग
27 मई से तीन जून तक पहले ट्रैक में जम्मू-कश्मीर की 70 सीनियर और 50 जूनियर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल की 75 सीनियर, 50 जूनियर कैडेट ट्रैकिंग करेंगी। कैंप के 29 मई से पांच जून तक दूसरे ट्रैक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 70-70 सीनियर, 50-50 जूनियर कैडेट भाग लेंगी।


कैंप के दूसरे चरण के आठ से 15 जून को पहले ट्रैक में दिल्ली और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की 70-70 सीनियर, 50-50 जूनियर, जबकि दस से 17 जून तक दूसरे ट्रैक में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल की 75 सीनियर, 50 जूनियर, राजस्थान की 70 सीनियर और 50 जूनियर कैडेट भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें