केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मोबाइल फोन पर सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिये इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया गया। शनिवार को मोबाइल पर तेज सायरन और वाइब्रेशन के साथ अलर्ट मैसेज फ्लैश हुआ। फोन पर अत्यंत गंभीर चेतावनी का मैसेज देखकर कई लोग चौंक गए। शिमला में भी लोगों के फोन पर इस तरह का अलर्ट आया।
विज्ञापन
सरकार ने स्पष्ट किया कि यह एक टेस्ट मैसेज था और इसे प्राप्त करने पर किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। इस नई स्वदेशी तकनीक के जरिये आपदा या किसी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी। सरकार का कहना है कि यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए अहम कदम है, जिससे भविष्य में किसी भी संकट के दौरान समय रहते अलर्ट जारी किया जा सके।