फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से लेनदेन रहा ठप, एटीएम भी हो गए खाली

Wed, 26 Dec 2018 03:21 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के तहत  हिमाचल में बुधवार को सभी राष्ट्रीय बैंक बंद रहे। बैंकों के विलय का सड़क पर उतरकर कर्मचारियों ने विरोध किया।

विज्ञापन


उधर, कई एटीएम खाली होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका। इसके चलते राज्य सहकारी बैंक की कई शाखाओं में भीड़ रही।

 शिमला शहर में भी ज्यादातर बैंकों में कामकाज ठप रहा। माल रोड समेत शहर के उपनगरों में स्थित सभी बैंक सुबह दस बजे खुले तो जरूर, लेकिन कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन


 हिमाचल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि बैंकों के पारस्परिक विलय के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह विलय देश हित और कर्मचारियों के हित में नहीं है। सरकार बैंकों को निजीकरण की ओर धकेल रही है।

Trending Videos

बैंकिंग सेक्टर के विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं

bank strike shimla
विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बैंकिंग सेक्टर के विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। देश के हजारों गांव आज भी बैंक सुविधा से महरूम हैं। केंद्र सरकार जन धन योजना के दूसरे चरण को शुरू करने की तैयारी में है।

इससे स्पष्ट है कि देश के लाखों लोगों तक अभी तक बैंकों की सुविधा नहीं पहुंची है। वर्मा ने कहा कि इस हड़ताल के बाद भी अगर केंद्र सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो बैंक यूनियन संघर्ष को और तेज करने को विवश होगी। 

बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन संशोधन में की जा रही देरी और बैंकों के विलय के विरोध में बैंक कर्मियों ने सीटीओ चौक पर धरना-प्रदर्शन भी किया। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी हड़ताल हुई है।

मंगलवार को क्रिसमस की छुट्टी के बाद सैकड़ों लोग बुधवार को लेन-देन के लिए बैंक पहुंचे थे। लेकिन यहां काम ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों के शटर आधे बंद थे जिसके चलते लोग गेट से ही लौट गए।

शहर में कई बैंकों के एटीएम भी खाली रहे। माल रोड पर भी कई एटीएम में पैसे नहीं निकले। बैंकों में लाखों रुपये के चेक भी फंस गए हैं। हड़ताल के चलते इनका भुगतान नहीं हो पाया है। स्कैंडल प्वाइंट स्थित आईसीआईसीआई बैंक में दोपहर बाद लेन देन की सुविधा दी गई।
विज्ञापन

पैसों के लिए भटकते रहे सैलानी

एटीएम से पैसा न निकलने के कारण सैलानियों को भी एक एटीएम से दूसरे एटीएम भागना पड़ा। क्रिसमस और न्यू ईयर के चलते भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं।

ऐसे में एटीएम से ज्यादा निकासी होने से ये जल्दी खाली हो रहे हैं। पंजाब से आए गुरविंद्र सिंह और नवजोत कौर ने कहा कि शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए थे। इसके लिए तीन एटीएम में जाना पड़ा।

शहर के बैंकों में वीरवार को कामकाज सामान्य रहेगा। सभी बैंकों में लेनदेन होगा, जबकि एटीएम से पैसा भी निकलेगा। इससे शहरवासियों और शिमला आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें