फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खुलेगा नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल, खेल मंत्रालय ने जारी की राशि

Fri, 13 Sep 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बीड़ में साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है। खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए बीड़ में जल्द नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल खुलेगा। स्कूल में पैराग्लाइडिंग सीखने की इच्छा रखने वाले देश-विदेश के पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पूरा होने पर पायलट को बाकायदा भारत सरकार के तहत प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश पर्यटन विभाग के तहत प्रस्तावित स्कूल के लिए प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का कार्य स्थानीय प्रशासन और बीड़ पंचायत के सहयोग से पूरा किया जा चुका है। जल्द इसका कार्य शुरू होने वाला है। बीड़ में नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल की घोषणा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के प्रयासों से 2015 में हुए पहले वर्ल्ड कप के समापन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी, लेकिन स्कूल के लिए पर्याप्त जमीन न होने के कारण मामला लंबित था।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान में स्कूल की स्थापना के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तहत केंद्र सरकार ने 9 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। देश में अपनी तरह का पहला स्कूल शुरू होने से घाटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात होगी।

उधर, एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि स्कूल के लिए प्रस्तावित जमीन के दस्तावेज तैयार किए गए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि कार्य का आवंटन हो गया है। इसी माह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। 

अमिताभ बच्चन ने पूछा था प्रश्न
कौन बनेगा करोड़पति में बिग बी अमिताभ बच्चन ने भारत में पैराग्लाइडिंग के पहले विश्व कप के आयोजन का स्थान का नाम पूछा था। इसमें बीड़ बिंलिंग का नाम आने से घाटी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें