फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के नाम पर दिल्ली में हाईकमान से मंथन करेंगे राठौर

Fri, 13 Sep 2019 11:37 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को दिल्ली में हाईकमान से मंथन करेंगे।

विज्ञापन


प्रत्याशियों का चयन भले ही प्रदेश कांग्रेस की ओर से भेजे जाने वाले पैनल के आधार पर होगा लेकिन जिला सिरमौर के पच्छाद में गंगूराम मुसाफिर ने जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने पर चुप्पी तोड़ दी है।

सुधीर शर्मा ने कहा है कि हाईकमान चुनाव मैदान में उतारेगा तो पूरी मेहनत से चुनाव लड़ूंगा। कांग्रेस अगर किसी और प्रत्याशी को टिकट देती है तो भी जीत दर्ज करने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन


हिमाचल के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस धर्मशाला से सुधीर जबकि पच्छाद से गंगू राम मुसाफिर को मैदान में उतार सकती है। धर्मशाला से चुनाव लड़ने को लेकर बीते कई दिनों से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने चुप्पी साधी हुई थी।

विज्ञापन

सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश

सुधीर की इस चुप्पी से धर्मशाला में नए प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी की दिक्कतें भी बढ़ गई थीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अगर सुधीर शर्मा उपचुनाव में उतरने से गुरेज करते तो साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनके टिकट को लेकर पेच फंसना था। ऐसे में सुधीर ने वक्त की नजाकत को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। उधर, सुधीर के अलावा प्रदेश गद्दी उत्थान सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार और नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को हिमाचल में सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वीरवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों से हाईकमान को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें