फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वितरित किए नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेताओं को दिए पांच-पांच हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कन्या विद्यालय पोर्टमोर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के 33 स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को टोपी, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। स्वर्ण पदक विजेताओं को 5000, रजत पदक विजेता को 3000 और कांस्य पदक विजेताओं को 2000 रुपये की राशि वितरित की गई। इसके साथ ही कोच और अध्यापकों को भी शॉल एवं टोपी पहनाकर से सम्मानित किया। इससे पहले समारोह की शुरुआत सुबह 11:00 बजे हुई। शिक्षा मंत्री ने सबसे पहले स्कूल के उद्यान में जाकर फूलों की खूबसूरती को निहारा। छात्राओं ने मन की वीणा से गूंजते स्वर स्वागत गीत गाया। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने अतिथियों का स्वागत किया तथा खेलकूद स्पर्धाओं की रिपोर्ट पेश की। स्कूली छात्राओं ने नाटी भी डाली। इस अवसर पर निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी, एडीपीओ, विभिन्न जिलों के उपनिदेशक, पोर्टमोर स्कूल की प्रधानाचार्य राखी पंडित, लैंड मॉर्टगेज बैंक के निदेशक देवेंद्र नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पोर्टमोर स्कूल की छात्राएं भी सम्मानित
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने एचपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया। इनमें दसवीं कक्षा की नव्या शर्मा, जमा दो कक्षा की पार्थवी, पायल शर्मा, आर्ची मेहता, शिवांगी और पारुल को प्रशंसा पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल हमारा उत्कृष्ट संस्थान है जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं को 2-2 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।



प्रदेश ने जीते हैं ज्यादा पदक : रोहित
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हमारे देश से 718 स्कूली खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया है। इनमें से हिमाचल के 33 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सालों के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा पदक हिमाचल को मिले हैं। इनमें वर्ष 2022 में 20 पदक, 2023 में 18 और 2024 में 33 जीते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर कोने में शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।


खिलाड़ी बोले, सम्मान के लिए धन्यवाद

रेस्लिंग में स्वर्ण पदक विजेता प्रेरणा ने बताया कि वह मंडी के रॉयल पब्लिक स्कूल लोधी माजरा में पढ़ी हैं। बताया कि उन्होंने कुश्ती के अंडर 17 और अंडर-19 में 65 किलो में स्वर्ण पदक जीता है। ओपन नेशनल खेलों में भी वह कई पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, अध्यापकों को दिया। सम्मानित करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।




कन्या विद्यालय पोर्टमोर की छात्रा सान्या राणा ने बताया कि उन्होंने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है। बताया कि उन्हें बॉक्सिंग के अलावा कबड्डी और खो-खो खेलना पसंद है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच प्रमोद, संजीव और अंजी सहित संजीव चौहान तथा दिनेश को दिया। सान्या ने बताया कि शिक्षा मंत्री से सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है।



कुराश खेल में कांस्य जीतने वाली दीपांशी धुल्ली ने बताया कि वह राजकीय कन्या विद्यालय सोलन की बारहवीं की छात्रा हैं। बताया की उन्होंने यह मेडल अंडर-17 कुराश प्रतियोगिता में जीता है। बताया कि वह दो सालों से कुराश खेल रही हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच विरेंद्र डोलटा को दिया। कहा कि इतने बड़े मंच पर शिक्षा मंत्री से सम्मान पाना उनके लिए गर्व की बात है।

कुराश खेल में कांस्य पदक विजेता आरव ने बताया कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहरा बस्सी से शिक्षा ग्रहण की है। बताया कि शिक्षा मंत्री से सम्मान पाकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और कोच को दिया।
विज्ञापन





आरव हिमटा, कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें