उधर, रग्बी फुटबाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण सेमीनार 25 और 26 मार्च को नेरवा के कंवर कांप्लेक्स करवाया गया। ईश्वर सिंह ने सेमीनार में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद बैठक कर एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दिव्या कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया। सुधीर को महासचिव, सुधीर चौहान को सचिव,अनिल कुमार को उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह को कोषाध्यक्ष, राकेश और इकबाल कौर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।