राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में चल रही 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-31 के अंतर से हराया। वहीं उड़ीसा ने आंध्र प्रदेश को 45-44, उत्तराखंड ने जम्मू कश्मीर को 30-12 के अंतर से शिकस्त दी। चंडीगढ़ ने असम को 54-12, हरियाणा ने हिमाचल को 45-20 के अंतर से हरा दिया। मध्यप्रदेश ने तेलंगाना को 45-25 तथा तमिलनाडु ने दिल्ली को 45-25 के अंतर से हराया। वहीं लड़कों के वर्ग में कर्नाटक ने तेलंगाना को रोमांचक मैच में 57-53 के अंतर से पराजित कर दिया। आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 46-34, हरियाणा ने मिजोरम को 44-41 से परास्त कर अगले दौर में जगह बना ली। वहीं राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 37-31, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 55-08, तमिलनाडु ने बिहार को 71-31 से हरा दिया। वहीं उत्तराखंड और गुजरात के बीच खेले गए रोमांचक मैच का स्कोर 45-44 रहा। वहीं आंध्र प्रदेश ने गोवा को 67-23, केरल ने असम को 51-41 और झारखंड ने उड़ीसा को 42-36 से हरा दिया।
सीमा, चकमोह, चुवाड़ी, कुल्लू, धर्मशाला, ऊना, हमीरपुर कॉलेज की जीत से शुरुआत
वहीं, ऊना स्थानीय इंदिरा इंडोर स्टेडियम में गुरुवार से बैडमिंटन पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय स्पर्धा का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 39 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन हुए बैडमिंटन के मुकाबलों में राजकीय महाविद्यालय सीमा की टीम ने राजपुर कॉलेज की टीम को शिकस्त दी। राजकीय महाविद्यालय चकमोह ने कोटला बेहड़, चुवाड़ी ने राजकीय महाविद्यालय तीस्ता की टीम, कुल्लू ने पीजी सेंटर शिमला, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम ने सुन्नी महाविद्यालय, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की टीम ने हमीरपुर कॉलेज तथा गौतम महाविद्यालय हमीरपुर की टीम ने पालमपुर कॉलेज की टीम हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शिरकत की। अमरजीत शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलें। खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सतदेव भारद्वाज ने डॉ अमरजीत शर्मा का स्वागत किया। अमरजीत शर्मा ने खिलाड़ियों से भेंट कर मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह, प्राचार्य एसके बंसल, प्रो. बिन्नी ओहरी, पुनीत प्रेम कंवर, प्रो शशि कंवर, प्रो संजय वर्मा, मीता शर्मा, शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।