फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: मलिंग में बाधित नेशनल हाईवे 38 घंटे बाद बहाल, हजारों लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 29 Nov 2023 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

किन्नौर जिले के पूह खंड के मलिंग के पास बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-505ए करीब 38 घंटे बाद बुधवार को यातायात के लिए बहाल हुआ। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग बहाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड के मलिंग के पास बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-505ए करीब 38 घंटे बाद बुधवार को यातायात के लिए बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली और काजा सहित स्पीति वैली की ओर वाहन दौड़े। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम करीब 9:15 बजे पूह खंड के मलिंग के समीप समदो की ओर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 505ए पर ऊपरी पहाड़ी दरक गई थी। मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ और बड़े बड़े बोल्डर आ गिरे। इससे यातायात ठप हो गया था।

सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी और मजूदर तैनात कर मार्ग को बहाल करने में तैनात किए और करीब 38 घंटे बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन


उधर, सीमा सड़क संगठन ओसी समदू राजकुमार प्रकाश ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग को बहाल कर दिया गया है। बाधित मार्ग को बहाल करने में चार मशीनरी और 20 मजदूर तैनात किए गए थे। अब वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें