फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Van Mitra: हिमाचल में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर से, 100 अंकों का होगा टेस्ट, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 29 Nov 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में वन मित्र भर्ती गुरुवार 30 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। सरकार वन विभाग में 2,061 वन मित्र भर्ती कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल वन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में वन मित्र भर्ती गुरुवार 30 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। सरकार वन विभाग में 2,061 वन मित्र भर्ती कर रही है। भर्ती के लिए वन विभाग की वेबसाइट या संबंधित वन परिक्षेत्राधिकारी (रेंज ऑफिसर) कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


वन मित्र के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। वन मित्रों के लिए 100 अंकों का टेस्ट होगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। वन मित्रों को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय और सरकारी छुट्टियों के अलावा साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी।

महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद ही वन मित्र बन सकेंगे। वन मित्रों को वनों की आग से सुरक्षा, पौधरोपण समेत अन्य काम करने होंगे। जिस बीट में वन मित्र रखे जाएंगे वहां से उनका तबादला नहीं होगा। एक दिन में न्यूनतम 6 घंटे काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें