फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2023: कबड्डी में सूबे की बेटियों का दमदार आगाज, महाराष्ट्र और यूपी को हराया

Sun, 05 Nov 2023 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के कोच कुलदीप राणा ने कहा कि रविवार को हिमाचल महिला कबड्डी टीम का मैच उत्तर प्रदेश टीम के साथ हुआ। इसमें हिमाचल की टीम का 52-22 का स्कोर रहा।
विज्ञापन
हिमाचल की महिला कबड्डी टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

37वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में शानदार आगाज किया है। गोवा में चल रही प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में हिमाचल की टीम ने महाराष्ट्र को 21 अंकों और दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश महिला टीम को 30 अंकों के अंतर से हरा दिया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के कोच कुलदीप राणा ने कहा कि रविवार को हिमाचल महिला कबड्डी टीम का मैच उत्तर प्रदेश टीम के साथ हुआ। इसमें हिमाचल की टीम का 52-22 का स्कोर रहा।

इससे पहले गोवा पहुंचने पर ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश भंडारी ने टीम का स्वागत किया। शनिवार को हिमाचल का प्रथम कबड्डी मैच महाराष्ट्र टीम के साथ हुआ, जिसमें हिमाचल टीम ने शुरु से ही मैच में दबदबा कायम करते हुए मैच 44-23 के अंतर से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें