फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Education Policy: एचपीयू शिमला में नए शैक्षणिक सत्र से यूजी में लागू की जाएगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति

Wed, 22 Feb 2023 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2023 से तैयार की गई योजना के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-202 को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2023 से तैयार की गई योजना के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति-202 को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षा नीति को संबद्ध 63 सरकारी और 28 निजी कॉलेजों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से विवि स्तर पर बनाए गए जिला समन्वयकों की मंगलवार को विश्वविद्यालय में बैठक की गई। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिष्ठाता और विभागों के जिला समन्वयक बनाए गए विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान डीएस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला स्तर पर बनाए गए लीड कॉलेजों में नीति को लेकर 6 मार्च तक सेमीनार और वर्कशॉप करने और इसमें शिक्षकों से सुझाव लेने के लिए कहा। डीएस प्रो. कुलभूषण चंदेल ने सभी समन्वयकों से कहा कि सुझावों को नीति को यूजी में लागू करने के लिए तैयार किए जाने वाले करिकुलम, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


नीति के घटकों पर विवि कर रहा काम
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातक डिग्री कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के घटकों पर कार्य कर रहा है। इसमें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, मल्टीपल एंट्री और एग्जिट, एक साथ दो डिग्री कार्यक्रम, वैल्यू एडिड कोर्स शुरू करने के साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में पाठ्यक्रम को पढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। इस पर विवि की अकादमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद कार्य किया जा रहा है।

कॉलेजों की तैयारियों के लिए दिया गया था अतिरिक्त समय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 2022 से ही शिक्षा नीति को लागू करने जा रहा था, कॉलेज स्तर पर शिक्षकों द्वारा जल्दबाजी में नीति को लागू न करने के आए सुझावों तैयारियों को छह माह का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीयू में पंजीकृत हो सकेंगे पुनर्मूल्यांकन परीक्षा में फेल विद्यार्थी

वहीं, सरदार पटेल विवि ने एचपीयू में प्रथम वर्ष में फेल हुए विद्यार्थियों को पंजीकरण की सुविधा दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने इसके लिए अनुमति दे दी है। इसके बाद पंजीकरण शुरू हो गया है। यह पंजीकरण 28 फरवरी तक चलेगा। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में आने वाले सभी महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीकॉम पहले साल के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फार्म भरने के लिए 21 से 28 फरवरी सुविधा तक उपलब्ध करवाई गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस 200 रखी गई है, जो कि ऑनलाइन फार्म के साथ जमा करवानी होगी। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि 28 फरवरी तक विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं और ऑनलाइन फीस भी जमा करवाकर पंजीकृत हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें