फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से 225 मीलियन यूनिट ज्यादा बिजली तैयार करेगा नाथपा झाकड़ी

Thu, 29 Mar 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की बड़ी पनबिजली परियोजनाओं में शुमार 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना चालू वर्ष में तय लक्ष्य से 225 मिलियन यूनिट अधिक उत्पादन करेगी। परियोजना प्रबंधन ने इस वर्ष बिजली के कुल उत्पादन का अनुमान 7200 मिलियन यूनिट लगाया है।

विज्ञापन


चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्पादन पर नजर रखी जा रही है। दावा है कि इस साल सितंबर के पहले पखवाड़े में बिजली उत्पादन एक लाख मिलियन यूनिट के स्तर को छू सकता है।

नाथपा-झाकड़ी बिजली प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक संजीव सूद ने यह जानकारी मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि साल 2018-19 में स्टेशन का विस्तार कार्यक्रम भी चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हाइड्रो पावर स्टेशन में विकास कार्य करने के साथ ही आधुनिक तकनीक को भी अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा दौर में समय के साथ कदम बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि पन बिजली उत्पादन के साथ नाथपा-झाकड़ी प्रोजेक्ट की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए बधाल में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। सौर ऊर्जा से तैयार बिजली का उपयोग हार्ड कोटिंग के लिए विकसित होने वाली नई आधुनिक कार्यशाला में किया जाएगा।

सौर ऊर्जा संयंत्र की क्षमता में 70 किलोवाट बढ़ोतरी 
सूद के अनुसार विस्तार कार्यक्रम के तहत सर्ज शाफ्ट स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 70 किलोवाट तक बढ़ाई जाएगी। स्वच्छता अभियान के तहत इस साल कूड़े पर आधारित ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।

इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा ताकि बिजली की समस्या दूर हो सके। इस साल पावर स्टेशन के वर्षों पुराने उपकरणों को भी बदला जा रहा है ताकि आधुनिक तकनीक की मदद से कार्य में और तेजी आ सकेगी।

पावर स्टेशन का मरम्मत कार्य तय लक्ष्य के भीतर पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल प्रबंधन विशेषकर निगम के सीएमडी नंद लाल शर्मा और निदेशक विद्युत आरके बंसल नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें