हिमाचल के लोगों की चिंताओं को दूर करना हमारी जिम्मेदारी: विक्रमादित्य
उधर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रेस्टोरेंट मालिकों के नाम दिखाने संबंधी अपने बयान पर कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी होती तो मुझे पता होता। हमारे हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी कल स्पष्ट किया कि मैंने किस संदर्भ में बयान दिया। इसे किसी राज्य से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। हिमाचल के लोगों की चिंताओं को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। हमने एक समिति बनाई है और इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि इसे कानून के दायरे में, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार कैसे लागू किया जाए।