विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर सबसे लंबी सुरंग अटल टनल के उद्घाटन समारोह में पांवटा साहिब के सपूत की भी भागीदारी रही। बीआरओ में कर्नल और पांवटा साहिब निवासी हरीश कुमार खुराना ने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह में मंच संचालन किया। इसके साथ ही गुरु की नगरी पांवटा का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया। कर्नल हरीश खुराना के पिता डॉ. ज्ञान चंद खुराना, बड़े भाई डॉ. प्रदीप खुराना, संजीव खुराना, मित्र रविंदर सिंह जग्गी और अश्विनी राय ने बताया कि सिरमौर के पांवटा साहिब के लिए शनिवार को गौरवशाली पल थे।