फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की पढ़ाई सात साल में की पूरी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया नाम

Wed, 26 Jun 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कोटखाई की भावना सोकटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला शिमला के कोटखाई की भावना सोकटा ने 27 वर्ष की आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। उनके नाम तेरह साल की पढ़ाई को मात्र सात साल में पूरा करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने दावा किया कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली छात्रा है।

विज्ञापन


भावना का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी नामांकित हुआ है। भारत सरकार ने भावना का नाम इंडिया बुक में दर्ज करने के साथ उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं।

उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से डाक्टरेट की डिग्री करने को आमंत्रित किया है। होम्योपैथिक डॉक्टर भावना ने बीए साइकोलॉजी, एमए क्लीनिकल साइकोलॉजी और एमबीए किया है। इसके अलावा ट्राईकोलॉजी की ट्रेनिंग भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण और नृत्य प्रतियोगिता में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते

कोटखाई की भावना सोकटा - फोटो : अमर उजाला
13 साल में पूरे होने वाले डिग्री और कोर्स को सात साल में पूरा किया है। इन दिनों भावना पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए अपने पिता नारायण दास और माता निरंजना सोकटा को सारा श्रेय दिया है। पढ़ाई के अलावा भावना बॉक्सिंग और वॉलीबाल में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं।

भाषण और नृत्य प्रतियोगिता में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं। भावना ने बताया कि इंडिया बुक में इस क्षेत्र में किसी महिला का नाम दर्ज होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। भावना ने साढ़े पांच साल का बीएचएमएस कोर्स, तीन साल की बीए, दो साल की एमए और ढाई साल की एमबीए की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें