फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalagarh Truck Union: नालागढ़ ट्रक यूनियन ने घटाया मालभाड़ा, दिल्ली के लिए 500 रुपये कम लगेंगे

Wed, 25 May 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

हिमाचल प्रदेश की ट्रक यूनियन नालागढ़ ने बुधवार से मालभाड़ा कम कर दिया है। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम कर इसके दाम कम किए हैं। इसलिए यूनियन ने भाड़ा कम किया है। 
विज्ञापन
नालागढ़ ट्रक यूनियन ने मालभाड़ा कम किया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजल के दाम कम होने से हिमाचल प्रदेश की ट्रक यूनियन नालागढ़ ने बुधवार से मालभाड़ा कम कर दिया है। अब दिल्ली 19,227 रुपये में 11 टन माल पहुंचेगा। इससे पहले 19,714 रुपये में दिल्ली माल जा रहा था। करीब 500 रुपये भाड़ा कम हुआ है। ट्रक यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ एमओयू साइन किया है कि जैसे ही डीजल का दाम एक रुपये बढ़ता है तो 30 पैसे भाड़ा प्रति किमी बढ़ जाएगा। अगर एक रुपये कम होता है, 30 पैसे भाड़ा कम होगा। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम कर इसके दाम कम किए हैं। इसलिए यूनियन ने भाड़ा कम किया है। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारत चौधरी ने बताया कि डीजल के लगातार दाम बढ़ने से ट्रक संचालकों के तेल का खर्चा पूरा करना काफी कठिन हो रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पहले ही यहां पर डीजल और पेट्रोल के दाम अन्य जिलों से कम रखे हुए है और अब केंद्र की और से उत्पाद शुल्क कम होने से पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि पहले डीजल का एक रुपये बढ़ने पर 35 पैसे भाड़ा बढ़ता था। बीबीएनआईए ने इसे कम करने को कहा था। जिस पर यूनियन ने पांच पैसे कम कर दिए थे। अब एक रुपये दाम बढ़ने पर 30 पैसे ही भाड़ा बढता है। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, दीपू पंडित, पंकज कौशल, अशोक शर्मा, सतविंद्र सिंह सैणी ने बताया कि डीजल के दाम कम होने ट्रक संचालकों को राहत मिली है। 
विज्ञापन


भाड़े की नई दरें
स्टेशन            पहले का भाड़ा       अब भाड़ा
चेन्नई             117,657          113,916
कोलकाता         76,398            73,673
मुंबई                73758             71,232
तेजपुर             124 530          121032
दिल्ली              19714            19227
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें