74वें स्वतंत्रता दिवस पर पिछले 24 वर्षों से भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स 9 पैरा कमांडो में सेवाएं दे रहे बिझड़ी के नायब सूबेदार अनिल कुमार को तीसरी बार सेना मेडल से नवाजा गया है। 27 जुलाई, 1978 को एक्स सूबेदार मेजर जगतराम के घर जन्में अनिल कुमार बचपन से जांबाज रहे हैं। पिता से प्रेरणा लेते हुए उनकी ही यूनिट में भर्ती हुए। उन्हें तीन बार सेना मेडल से नवाजा गया है।
भर्ती होने के महज 6 वर्ष बाद ही उन्होंने 2003 में जम्मू के पुंछ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। तब उन्हें सेना कमांडर ने सेना मेडल से नवाजा था। इसके बाद 2 मई, 2016 को जम्मू के कुपवाड़ा में उन्होंने फिर दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस पर उन्हें 26 जनवरी, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेना मेडल से सम्मानित किया।