फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतरे पति-पत्नी, भरे पर्चे

Sat, 26 Dec 2020 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ से पति और पत्नी दोनों चुनाव में आमने-सामने हैं। पपरोला के तहत आने वाले वार्ड नंबर आठ से दोनों ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार दोपहर को दोनों इकट्ठे ही एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे। राजन कुमार की पत्नी कविता चौधरी वर्तमान में नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ से पार्षद हैं।

विज्ञापन


वार्ड आठ ओपन है और दो दिनों के नामांकन में अब तक पांच लोग यहां नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इन पांच लोगों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। अब सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और उस दिन इस वार्ड से कुछ और उम्मीदवार भी सामने आ सकते हैं।

पति-पत्नी दोनों चुनावी मैदान में डटे रहते हैं तो यह देखने वाली बात होगी कि परिवार के अन्य सदस्य दोनों में से किस को अपना समर्थन देते हैं। कविता चौधरी के पति राजन कुमार ने बताया कि उन दोनों ने वार्ड नंबर आठ से आपसी सहमति के बाद अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने बताया कि अब नाम वापसी के दिन 31 दिसंबर को ही कुछ बता सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें