फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी आग के आगे साइंस फेल, तांत्रिक भी डरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर स्थित एक घर में लग रही रहस्यमयी आग के आगे फोरेंसिक साइंस फेल साबित हो गई है। अब तक की जांच में एफएसएल टीमें कोई भी पुख्ता सबूत नहीं दे पा रही है। आग अपने आप कैसे लग रही है, इसका जवाब देने में जानकार भी हिचक रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, तांत्रिक भी इससे डरने लगे हैं। आग कभी तकिए में लग जाती है तो कभी चलते फिरते आदमी के कपड़े में। पिछले करीब दो महीने से एक घर का सामान अपने आप सुलग रहा है।

घर का मालिक शेर सिंह हार मान चुका है। मौके पर मौजूद पुलिसवाले आग लगने पर एक दूसरे का मुंह ताकते हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ये आग लग कैसे रही है।
विज्ञापन

जब फर्श पर रखे फैन में लगी आग

प्रशासन, वैज्ञानिक और तंत्र-मंत्र वाले बाड़ी गांव में शेर सिंह के घर पर उठ रहीं आग की लपटों के रहस्य को सुलझा पाने में नाकाम हो गए हैं। वीरवार दोपहर करीब 3:50 बजे अचानक घर के कमरे में फर्श पर ढककर रखा टेबल फैन जलने लगा।

बिस्तर पर बिछे गद्दे में भी आग की लपटें उठने लगीं। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने इस पर काबू पाया। परिवार की हालत देखकर अब स्थानीय लोग आगे आने लगे हैं। सर्वहित वेलफेयर सोसायटी ने शेर सिंह को 5100 रुपये की मदद दी है।

सोसायटी के अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की है। उनके साथ सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रूपलाल शर्मा, दलेल सिंह चौहान, नूतन चौहान, परमजीत, राजेंद्र, इंद्र सिंह, सूरम सिंह, बलदेव सिंह व सुरेंद्र सिंह के साथ अन्य दर्जनों मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब वे उपायुक्त के पास जाकर भी इस मसले को उठाएंगे।
विज्ञापन

जल चुका है लाखों का सामान

घर में लग रही इस आग से अब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका है। आग कभी दिन में लगती है तो कभी रात को। परिवार के सदस्य पिछले दो महीने से ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।

सभी को डर बना हुआ है कि कब कहां आग लग जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पुलिसवाले खुद मौके पर होते हुए भी आग के कारणों का पता नहीं लगा पा रहे हैं।

पिछले दो हफ्ते से आग लगना बंद हुई थी मगर अब एकाएक फिर से ये सिलसिला शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें