इसके बाद धांटा ने उक्त घटना की जानकारी थाना कोटखाई को फोन पर दी। रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां राम धनी भी मौजूद थे। मौके पर दीपा अपने डेरे के भीतर मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस के जांच करने पर उसकी माैत की पुष्टि की गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतक महिला के पति जीत बहादुर ने स्वीकार किया कि 31 मई को उसका और उसकी पत्नी दीपा का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। तथ्यों व आरोपी के बयान के आधार पर थाना कोटखाई में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी रतन सिंह नेगी ने बताया की पुलिस मामले के हर पहलु की जांच कर रही है।