फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडे से हमला कर मौत के घाट उतारा, फिर जंगल में जला दिया, जांच में हुआ खुलासा

Thu, 17 Jun 2021 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

पुलिस ने ढाबा मालिक श्याम सिंह निवासी बड़ेच तहसील ठियोग पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आग(सांकेतिक )
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ठियोग में 14 जून को बडे़च जंगल में अज्ञात शव को जलाने के मामले को पुलिस ने दो दिन में सुलझा लिया है। जांच में पता चला है कि मृतक देवी मोड़ पर ढाबे में काम करता था और आरोपी ढाबा मालिक से झगड़े के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने ढाबा मालिक श्याम सिंह निवासी बड़ेच तहसील ठियोग पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि देवी मोड़ पर ढाबा चलाने वाले श्याम सिंह के पास मृतक भीम कुछ दिन पहले ही काम पर आया था। इसी बीच 13 मई की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। श्याम सिंह ने लड़ाई के दौरान डंडे से उस पर हमला कर दिया। भीम दो दिन तक घायल अवस्था में कमरे में तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दो नेपालियों के साथ मिलकर ढाबे से कुछ ही दूरी पर बड़ेच जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करके शव को जला दिया।

मामला 14 जून को उस समय सामने आया जब किसी ने शव के अवशेषों को देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। 14 जून शाम 4 बजे के करीब डीएसपी कुलविंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के बाद दो दिन में ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इसके बाद एसपी मोहित चावला ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में सफलता पाई। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि ढाबा मालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें