फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने बढ़ाया पानी का बिल, ये हैं नई दरें

Mon, 05 Sep 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शहर ‌के लोगों को बड़ा झटका दिया है। अब पानी का बिल चुकाने के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। नगर निगम शहर के लोगों को 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ पानी के मासिक बिल जारी करने जा रहा है। नगर निगम ने मार्च माह के बाद पानी के बिल जारी नहीं किए हैं, इसलिए अब नगर निगम रिवाइज रेट पर 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ बिल जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


अब तक घरेलू उपभोक्ताओं को पानी का मासिक बिल 325 रुपये देना पड़ता था जो अब 32 रुपये बढ़ कर 357 रुपये हो जाएगा। अप्रैल से जुलाई माह तक चार महीनों के पानी के बिल मासिक 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ जारी किए जाएंगे। इसी महीने वार्ड वाइज पानी के बिल जनरेट करने का काम शुरू हो जाएगा। पानी के बिलो में 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 30 फीसदी सीवरेज सेस भी वसूला जाएगा।

घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं पर पानी की दरों में बढ़ोतरी का बोझ पड़ेगा। राजधानी शिमला में पानी के करीब 30 हजार घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन हैं। अधिकतर व्यवसायिक कनेक्शनों में मीटर लगे हैं, इन्हें मीटर रिडिंग के आधार पर ही बिल जारी किए जाएंगे। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि प्रति वर्ष पानी की दरों में दस फीसदी वृद्धि होती है उसी आधार पर इस माह नगर निगम बिल जारी कर रहा है।
विज्ञापन


यहां समझिये, घरेलू उपभोक्ताओं पर कैसे पड़ेगा बोझ
मासिक फ्लैट रेट    250
10 फीसदी बढ़ोतरी    25 रुपये
30 फीसदी सीवरेज सेस    82 रुपये
कुल बढ़ोतरी        250+25+82= 357 रुपये मासिक
चार महीने का बिल    1428 रुपये
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी शिमला में बीते चार महीनों से पानी की राशनिंग चल रही है। मई माह के बाद शहर के लोगों को पानी की नियमित सप्लाई नहीं मिली। जल संकट के दौरान शहर के कुछ क्षेत्रों में तीन दिन बाद तो कुछ क्षेत्रों में हफ्ते में सिर्फ एक बार पानी की सप्लाई मिली है। ऐसे में अब 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ पानी के बिल जारी करने पर नगर निगम को पब्लिक के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

कैश काउंटर के अलावा लोकमित्र केंद्रों में जमा होंगे बिल
शहर के लोग पानी के बिल नगर निगम के कैश काउंटरों के अलावा लोकमित्र केंद्रों में भी जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर निगम ने उपायुक्त कार्यालय में बिल जमा करने के लिए सहायता केंद्र भी खोला है।

सैहब सुपरवाइजर डोर टू डोर देंगे पानी के बिल
नगर निगम की सैहब सोसायटी के तहत काम कर रहे सुपरवाइजरों को पानी के बिल डोर टू डोर पहुंचाने का जिम्मा सौंपा जाएगा। सैहब सुपरवाइजर लोगों को घरों में बिल मुहैया करवाएंगे।

एकमुश्त बिल जमा करने पर 10 फीसदी छूट
एक साल का पानी बिल एकमुश्त जमा करवाने उपभोक्ताओं को नगर निगम दस प्रतिशत की छूट देगा। दस प्रतिशत की छूट लेने के लिए बिल जारी करने की तिथि से 20 दिनों के भीतर इनका भुगतान किया जाना आवश्यक होगा।

नगर निगम के चमियाणा वार्ड से पार्षद नरेंद्र ठाकुर और रुल्दूभट्टा वार्ड से पार्षद सरोज ठाकुर का कहना है कि नगर निगम दिसंबर माह से तीन वार्डों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का दावा कर रहा है जबकि पिछले कई महीनों से राशनिंग के कारण लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। निगम को पहले राशनिंग खत्म करने के लिए प्रयास करने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें