फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन ने दी मंजूरी: राजधानी शिमला में जल्द शुरू होंगे 30 निर्माण कार्य, तैयारियां शुरू

Tue, 05 Apr 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में कई महीने से टेंडर प्रक्रिया में अटके पार्क, पार्किंग, सामुदायिक केंद्र समेत 30 निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेंगे। कम आवेदन के बावजूद इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम सदन से मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने इनका काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।  स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छह प्रोजेक्टों का काम भी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
एमसी शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कई महीने से टेंडर प्रक्रिया में अटके पार्क, पार्किंग, सामुदायिक केंद्र समेत 30 निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेंगे। कम आवेदन के बावजूद इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम सदन से मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने इनका काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।  स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छह प्रोजेक्टों का काम भी शुरू हो सकेगा। इनके टेंडर के लिए दो ही ठेकेदारों ने आवेदन किया था। नियमानुसार तीन ठेकेदारों के आवेदन आने पर ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन


लेकिन कई बार टेंडर करने पर भी जब दो से ज्यादा आवेदन नहीं आए तो अब इन आवेदनों पर ही टेंडर प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। न्यूनतम बिड करने वाले ठेकेदार को काम दिया जाएगा।  रुल्दुभट्ठा वार्ड के कालीबाड़ी मंदिर क्षेत्र के पास पार्किंग निर्माण, संजौली चौक वार्ड में टैंक के पास सीनियर सिटीजन क्लब, सामुदायिक केंद्र, रीडिंग रूम, इंजनघर के दक्षिण विहार और शांति विहार में पार्किंग, ओकआवर के पास बने नेचर पार्क में दूसरे चरण का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि कई कामों के लिए पर्याप्त आवेदन नहीं आए थे। सदन की मंजूरी मिलने के बाद इन कामों को शुरू करवाया जाएगा। शहर में जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


यह काम भी हो सकेंगे शुरू
हिमलैंड में ओवरब्रिज, ईदगाह से मस्जिद रास्ते पर लगेंगी टाइलें
नाभा में कैंथ इस्टेट से एपेक्स अपार्टमेंट तक एंबुलेंस रोड
इंजनघर में रास्तों को पक्का करना, जीवणू कालोनी पार्किंग में दुकानें, काउंटर
शांति विहार वार्ड में रास्तों पर टाइलें, दक्षिण विहार में पार्क
आजीविका भवन में लाइटें, लिफ्ट में यार्ड लाइटिंग, फूड कोर्ट
टुटीकंडी में खन्ना लॉज के पास पार्क, समिट्री में नाले का चैनलाइजेशन होगा
भट्ठाकुफर में रास्ते, परिमहल चौक पर शौचालय का निर्माण
बैम्लोई में नाले का चैनलाइजेशन, कंगनाधार में नाली का काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें