फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़ी में असुरक्षित मकान पर चला निगम का हथौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर उखाड़ी छत, बाकी निर्माण मालिक तोड़ेगा
विज्ञापन

मकान गिराने के लिए ली है मोहलत, वापस लौटी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के भराड़ी में असुरक्षित घोषित किए मकान पर सोमवार को नगर निगम का हथौड़ा चला। हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की वास्तुकार शाखा की टीम सुबह ही भराड़ी पहुंच गई। यहां पुराने जर्जर भवन की छत उखाड़ने का काम शुरू किया गया।

नगर निगम की टीम ने अभी छत उखाड़ी ही थी कि मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने खुद इसे गिराने की बात कही। नगर निगम को प्रदेश हाईकोर्ट के ताजा आदेश भी दिखाए जिसमें मकान मालिक ने खुद यह निर्माण गिराने के लिए मोहलत मांगी थी। मकान मालिक ने कहा कि वह असुरक्षित मकान गिराने के लिए तैयार है लेकिन बरसात के चलते अभी यह काम शुरू नहीं कर पा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम खुलते ही वह खुद इसे गिरा देगा। निगम टीम ने हाईकोर्ट के आदेश देखने के बाद मकान मालिक को जल्द इसे गिराने का काम पूरा करने को कहा। इससे पहले प्रदेश हाईकोर्ट ने नगर निगम के फैसले को बरकरार रखते हुए मालिक को तुरंत इस असुरक्षित मकान को गिराने के आदेश दिए थे। 17 अगस्त यानी सोमवार तक इसे गिराने की मोहलत दी थी। हालांकि, मालिक ने इसे गिराने का काम शुरू नहीं किया जिसके बाद निगम टीम ने खुद ही छत उखाड़ना शुरू कर दी। बाद में निगम टीम वापस लौट गई। नगर निगम वास्तुकार राजेश शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार निगम को मौके पर मकान गिराने के काम की निगरानी के आदेश हुए हैं। मकान अब मालिक खुद गिराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में 150 से ज्यादा असुरक्षित भवन
शिमला शहर में 150 से ज्यादा असुरक्षित और पुराने जर्जर भवन हैं जो अभी तक खाली नहीं हुए हैं। नगर निगम इन्हें कई बार खाली करने के नोटिस जारी कर चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्यादातर लोगों ने तो ऊपरी अदालतों से स्टे भी ले लिया है। कई बहुमंजिला असुरक्षित भवन आस-पास के दूसरे मकानों के लिए भी खतरा बन गए हैं। लोगों ने इन पर भी नगर निगम से सख्ती की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें