फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढली में स्ट्रीट लाइटें बंद, सफाई व्यवस्था चौपट : शैलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम के पूर्व उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने शहर के लोअर ढली और मशोबरा क्षेत्र में नए काम ठप होने पर सवाल उठाए हैं। पूर्व उपमहापौर का कहना है कि मशोबरा से ढली तक सड़क किनारे लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इस क्षेत्र में सफाई तक नहीं हो रही है। सड़क किनारे और नालों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। ढली चौक पर पुलिस गुमटी तक नहीं बनाई है, जो पहले बनी थी, उसे हटा दिया है। इससे पुलिस कर्मी बारिश में ट्रैफिक ड्यूटी देने को मजबूर हैं। पूर्व उप महापौर ने आरोप लगाया कि वार्ड से कांग्रेस के दो पार्षद हैं लेकिन पिछले तीन साल से काम ठप पड़े हैं। वार्ड की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम महापौर इस मामले में हस्तक्षेप करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें